सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Meetings will now be held online at Garhwal University.

Pauri News: गढ़वाल विवि में अब ऑनलाइन होंगी बैठकें

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 14 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Meetings will now be held online at Garhwal University.
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की अपील पर विवि ने लिया निर्णय, कार पुलिंग व्यवस्था भी की लागू

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर विवि ने अमल करना शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए विवि ने ऑनलाइन बैठकों पर जोर देना शुरू कर दिया है। विभिन्न कमेटियों में विवि मुख्यालय से बाहर के सदस्यों को बैठकों में ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। इससे समय के साथ ही विवि का खर्च व ईंधन की बचत भी होगी। दूसरी ओर विवि ने ईंधन की बचत करने के लिए कार पुलिंग व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कर दिया है।
विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि अब विवि में विद्या परिषद, कार्य परिषद, प्रवेश समिति व अन्य महत्वपूर्ण बैठकें ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। हालांकि कुछ अधिकारी-कर्मचारी जो बैठक स्थल के आस-पास कार्यरत या निवासरत हों वह जरूरत के हिसाब से ऑफलाइन माध्यम से भी बैठक में मौजूद रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा की गई ईंधन खपत कम करने अपील को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे विवि का खर्चा भी बचेगा। हालांकि विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश के निर्देशों पर पांच माह पहले ही खर्चों में कटौती के लिए कार पुलिंग पर जोर दिया गया था। इसके तहत पौड़ी, टिहरी परिसरों से विवि मुख्यालय में आने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों को एक ही वाहन से आने-जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विवि की बनेगी अपनी मीडिया पॉलिसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की अपनी मीडिया पॉलिसी बनेगी। इसके लिए विवि ने छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसमें प्रो. महावीर सिंह नेगी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. नेगी ने बताया कि देश के अन्य विश्वविद्यालयों की अपनी-अपनी मीडिया पॉलिसी है। इसी के तहत गढ़वाल विवि भी अपनी मीडिया पॉलिसी बना रहा है। सोशल मीडिया पर गैर जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान पर नियंत्रण और मीडिया तक विवि की सही सूचनाएं पहुंचे इसका उद्देश्य है। कहा कि जल्द इस संदर्भ में कमेटी की बैठक होगी। मीडिया पॉलिसी के लिए सुझाव भी मांगें जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed