सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   New bus service started from Srinagar to Haridwar

Pauri News: श्रीनगर से हरिद्वार के लिए शुरू की गई नई बस सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 01 Mar 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
New bus service started from Srinagar to Haridwar
विज्ञापन
होली पर्व पर अधिकांश बसों में सीटें फुल, छात्र-छात्राएं घरों के लिए हो रहे रवाना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। होली पर्व नजदीक आते ही रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि अधिकांश बसें खचाखच भरकर रवाना हो रही हैं। बस स्टेशन पर सीट तो दूर, खड़े होने की जगह भी मुश्किल से मिल पा रही है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रीनगर डिपो ने हरिद्वार के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। यह बस प्रतिदिन सुबह साढ़े 6 बजे श्रीनगर से रवाना हो रही है।
डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि इन दिनों देहरादून, ऋषिकेश, चंडीगढ़, दिल्ली और कोटद्वार रूट पर भी भीड़ है। यदि स्टाफ की उपलब्धता बनी रही तो हरिद्वार सेवा को होली के बाद भी जारी रखा जाएगा। सबसे अधिक भीड़ मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले छात्र-छात्राओं की है। एनआईटी, मेडिकल कॉलेज और गढ़वाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं बाहर नौकरी और पढ़ाई कर रहे लोग भी होली मनाने श्रीनगर पहुंच रहे हैं जिससे दोनों जगह दबाव बना हुआ है। डिपो प्रबंधन के अनुसार होली से पहले जहां आय करीब 75 प्रतिशत थी वहीं अब यह बढ़कर करीब 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। त्योहार तक आय के 100 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कर्मचारियों को होली पर मिलेगा अग्रिम भुगतान

श्रीनगर। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से जनवरी माह का वेतन अब तक जारी न होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसी बीच होली पर्व से पूर्व निगम प्रशासन ने राहत देते हुए कर्मचारियों को अग्रिम धनराशि देने के आदेश जारी किए। निगम मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों को 5000 रुपये तथा संविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों को 2500 रुपये अग्रिम वेतन के रूप में दिए जाएंगे। यह राशि आगामी वेतन से समायोजित की जाएगी। इच्छुक कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। निगम प्रशासन ने निर्देशित किया है कि पात्र कर्मचारियों की सूची तैयार कर समय से भुगतान सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed