{"_id":"6a859950fc01abd5f10818b5","slug":"no-paramedical-college-is-affiliated-with-garhwal-university-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125421-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि से संबद्ध नहीं है कोई पैरामेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि से संबद्ध नहीं है कोई पैरामेडिकल कॉलेज
Wed, 19 Aug 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों और छात्रों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। विवि ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कोई भी पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित करने वाला कॉलेज या संस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है।
विवि की स्टैंडिंग कमेटी फॉर एफिलिएशन के अध्यक्ष प्रो. एमएस पंवार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया यदि कोई छात्र-छात्रा गढ़वाल विवि की संबद्धता के नाम पर किसी कॉलेज अथवा संस्थान में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित की होगी। ऐसे प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय किसी भी प्रकार से जिम्मेदार अथवा उत्तरदायी नहीं होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से पहले संबंधित संस्थान की मान्यता और विश्वविद्यालय से उसकी संबद्धता की सही जानकारी अवश्य प्राप्त करें। विवि ने छात्रों को आगाह किया है कि बिना पुष्टि के किसी संस्थान में प्रवेश लेकर वे धोखाधड़ी अथवा भ्रम का शिकार न हों। संवाद