{"_id":"69a18c7e289cc4a4f40950e3","slug":"pauri-assembly-constituency-adorned-with-posters-and-banners-leaders-extend-holi-greetings-pauri-news-c-51-1-pri1001-113387-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पोस्टर-बैनरों से सजी पौड़ी विधानसभा, नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पोस्टर-बैनरों से सजी पौड़ी विधानसभा, नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- जगह-जगह दिख रहे हैं भाजपा, कांग्रेस व यूकेडी के झंडे व पोस्टर
पौड़ी। रंगों के त्योहार होली पर इस बार पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रंग भी खूब घुलता नजर आ रहा है। कांग्रेस, यूकेडी और भाजपा के संभावित उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए होली की शुभकामनाओं वाले पोस्टर और बैनर शहर भर में लगा दिए हैं। मुख्यालय पौड़ी की दीवारें और बाजार क्षेत्र नेताओं के बधाई संदेशों से पटे हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार सुंदरलाल मुयाल इस मामले में अन्य दावेदारों से आगे नजर आ रहे हैं। उनके होली शुभकामनाओं के संदेश वाले पोस्टर और बैनर कई स्थानों पर लगाए गए हैं। वहीं, भाजपा के एक युवा नेता अनुज कुमार के पोस्टर भी बाजार क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके अलावा चुनावी साल को देखते हुए यूकेडी भी सक्रिय दिखाई दे रही है और सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को होली की बधाइयां दे रही है। हालांकि, यूकेडी की ओर से कोई विशेष नाम सामने नहीं आया है। रंगों के इस पर्व पर राजनीतिक दलों की सक्रियता से साफ है कि त्योहारों के बहाने चुनावी माहौल को भी गर्माने की कोशिश शुरू हो चुकी है।
Trending Videos