{"_id":"69cfaf737d7c8882d600d8e5","slug":"pauri-market-closed-in-protest-of-attack-womens-rally-fuels-anger-pauri-news-c-51-1-pri1001-113803-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हमले के विरोध में पौड़ी बाजार रहा बंद, महिलाओं की रैली से बढ़ा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हमले के विरोध में पौड़ी बाजार रहा बंद, महिलाओं की रैली से बढ़ा आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में बाजार बंद के दौरान रैली निकाल प्रदर्शन करती महिलाएं।- संंवाद।
विज्ञापन
फॉलोअप :
पौड़ी। नाई द्वारा युवक पर कैंची से हमले की घटना के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में बाजार पूरी तरह बंद रहा। वहीं, स्थानीय महिलाओं ने शहर में रैली निकालकर घटना के खिलाफ विरोध जताया। सुबह से ही प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर बंद रहे और पूरे नगर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा और बाजार में लगातार निगरानी करता रहा।
बीते बृहस्पतिवार को पुराने जेल गदेरे के पास एक दुकान के समीप कार का शीशा एक नाई के हाथ से टकरा गया था। इस मामूली बात पर विवाद बढ़ गया और मारपीट के दौरान नाई ने युवक पर कैंची से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस घटना से गुस्साए कुछ लोगों ने नाई की दुकान पर तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया था।
इसी के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बाजार बंद का आह्वान किया जिसका असर पूरे शहर में देखने को मिला। बाजार पूरी तरह सूना रहा और जनजीवन भी प्रभावित हुआ। वहीं, महिलाओं की रैली बस अड्डे से शुरू होकर माल रोड, एजेंसी चौक, अपर बाजार, लोअर बाजार और धारा रोड होते हुए पुनः बस अड्डे पर समाप्त हुई। इस दौरान विकास चौहान, बीरा भंडारी आदि ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। इस दौरान रैली में उर्मिला देवी, राजेश्वरी, महेश्वरी, मीना, सुमति, अनीता, आरती, जमुना, देवेश्वरी देवी, मोहित चौहान, संदीप, हिमांशु रावत आदि शामिल रहे।
पुलिस रही मुस्तैद
रैली के दौरान अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल जगह- जगह पर तैनात रहा। इस दौरान कोतवाल जयपाल सिंह नेगी भी पुलिस बल के साथ निगरानी करते रहे। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देशों पर सीओ पौड़ी तुषार बोरा व सीओ श्रीनगर अनुज कुमार की अगुवाई में पुलिस बल ने बीते बृहस्पतिवार शाम को पौड़ी नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
शराब की दुकान खुली होने पर भड़कीं महिलाएं
शुक्रवार को बाजार बंद के बावजूद भी शराब की दुकान खुली रही जिस पर राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी समेत अन्य महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने शीघ्र दुकान बंद करने को लेकर जमकर विरोध किय जिसके बाद संचालकों काे दुकान बंद करनी पड़ी। उन्होंने शराब की दुकान को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग उठाई।
Trending Videos