सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People celebrated Holi to the beats of Holi songs and drums.

Pauri News: होली के गीतों और ढोल-दमाऊं की थाप पर लोगों ने खेली होली

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Mar 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
People celebrated Holi to the beats of Holi songs and drums.
विज्ञापन
नशेड़ी व सड़क दुर्घटनाओं के 43 लोग पहुंचे अस्पताल
Trending Videos

पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय समेत पाबौ व थलीसैंण क्षेत्र में होली पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और पानी की बौछार कर रंगोत्सव का आनंद लिया। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 43 लोग उपचार के लिए पहुंचे।
बुधवार सुबह से ही मोहल्लों और बाजारों में होली का उत्साह दिखाई देने लगा। दोपहर तक पूरे मुख्यालय में रंगों का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 43 लोग उपचार के लिए पहुंचे। नर्सिंग अधिकारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि 25 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल होकर अस्पताल पहुंचे जबकि अन्य मामले नशेड़ियों से जुड़े हुए थे। इनमें से दो को भर्ती किया गया। बताया कि कई लोग अत्यधिक नशे की हालत में भी अस्पताल लाए गए। इस कारण 108 एम्बुलेंस सेवाएं भी व्यस्त रहीं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। त्योहार को देखते हुए पुलिस पूरे दिन मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में नहीं आया पानी, लोग परेशान
पौड़ी। जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति ठप रही। शहर के अपर चोपड़ा, गड़ोली, छतरीधार, लोअर चोपड़ा आदि मोहल्लों में पानी की किल्लत से लोगों को जलस्रोतों व हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ा। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता रवि दत्त ने बताया कि नानघाट पंपिंग योजना में बुधवार को बिजली की दिक्कत आने से पानी पंप नहीं किया जा सका। शुक्रवार से पानी की नियमित आपूर्ति बहाल होगी। संवाद


शहर और पर्वतीय क्षेत्रों में खूब उड़ा रंग-गुलाल

कोटद्वार। शहर और पर्वतीय क्षेत्रों में खूब रंग-गुलाल उड़ा। लैंसडौन में व्यापार मंडल ने गांधी चौक पर होली मिलन का विशेष आयोजन किया। दुगड्डा में व्यापार मंडल दुगड्डा की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश डबराल, सचिव नितेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिव्यांशु अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी नरेंद्र गर्ग, प्रमोद अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल रहे। सतपुली में नयार घाटी क्षेत्र के अलावा पाटीसैंण, बौंसाल, बांघाट, एकेश्वर, संगलाकोटी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इसके अलावा जयहरीखाल व बैजरो क्षेत्र में भी त्योहार की धूम रही।


पुलिस ने भी जमकर खेली रंग
कोटद्वार कोतवाली के अलावा सर्किल के विभिन्न थानों पर गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग खेला। पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा उनके साथ है। वे स्वयं को कभी अकेला न समझें। कोटद्वार में पुलिस ने कोतवाली परिसर में एक-दूसरे को रंग-गुलाल से सराबोर करते हुए त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed