{"_id":"6a707f6ee711f31f2305a695","slug":"people-told-the-dm-about-the-problems-of-electricity-water-and-roads-pauri-news-c-51-1-pri1002-115275-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लोगों ने डीएम को बताईं बिजली, पानी व सड़क की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लोगों ने डीएम को बताईं बिजली, पानी व सड़क की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने पेयजल, बिजली, सड़क, मुआवजा, भूमि अतिक्रमण आदि की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। कार्यक्रम में कुल 23 शिकायतें दर्ज हुईं, डीएम ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुन निस्तारण के निर्देश दिए।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पौड़ी के थापली गांव की महिलाओं ने पेयजल समस्या होने की शिकायत की। कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम पल्ली तल्ली निवासी जयवीर सिंह रावत ने उरेडा की सोलर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आ रही समस्याएं बताईं। कहा कि गांव में पिछले लंबे समय से लाइटें बंद पड़ी हुईं हैं। डीएम ने डीओ उरेडा को सोलर लाइटों की जांच कर संबंधित फर्म से शीघ्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
नवनिर्मित आवास में विद्युत लाइन और संयोजन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे पोखरी के खड़खोला निवासी अंकित कुमार भटगांई तो डीएम ने ऊर्जा निगम को दो सप्ताह के भीतर पूरी व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिला ने आरएसआई पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया
श्रीनगर तहसील के ग्राम नकोट निवासी एक महिला ने क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक (आरएसआई) पर उनकी जमीन पर कब्जा करने व धमकाने का आरोप लगाया। महिला ने डीएम को बताया कि 28 साल पहले उनके दिवंगत पति ने तीन नाली सात मुठ्ठी जमीन खरीदी थी। भूमि की छह मुठ्ठी पर आरएसआई ने कब्जा कर लिया है। साथ ही मामले में वाद दाखिल करने की धमकी दे रहा है। उन्होंने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच का भरोसा दिया।