{"_id":"6a69eb64f45b5fbbfd0a1ca1","slug":"primary-school-to-reopen-if-student-enrollment-increases-dm-pauri-news-c-51-1-pri1001-115212-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संख्या बढ़ी तो दोबारा संचालित होगा प्राथमिक विद्यालय : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संख्या बढ़ी तो दोबारा संचालित होगा प्राथमिक विद्यालय : डीएम
Wed, 29 Jul 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड खिर्सू के कठूड़ में आयोजित चौपाल में बुजुर्ग को सम्मानित करतीं जिलाधिकारी स्वाति ए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठूड़ चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को विकासखंड खिर्सू के निर्मल ग्राम कठूड़ में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 94 वर्षीय बुजुर्ग धुपणी देवी को सम्मानित किया।
चौपाल में ग्रामीणों ने कोटी से कमेड़ा-कठूली तक सड़क निर्माण और पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। पशुओं के चारे की समस्या पर उन्होंने ग्राम प्रधान को नेपियर घास सहित अन्य चारा फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जनता इंटरमीडिएट कॉलेज, जामणाखाल का निरीक्षण कर कक्षा आठ और नौ के विद्यार्थियों से पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। डीएम ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं के सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई और ओपीडी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा, डीईओ (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।