{"_id":"6a69ec6f1f127a6d88073c43","slug":"pregnant-woman-referred-after-surgery-dies-in-dehradun-pauri-news-c-51-1-pri1002-115215-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ऑपरेशन के बाद रेफर हुई गर्भवती की देहरादून में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ऑपरेशन के बाद रेफर हुई गर्भवती की देहरादून में मौत
Wed, 29 Jul 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने पर किया गया था हायर सेंटर रेफर
पौड़ी। शहर निवासी 32 वर्षीय गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे देहरादून रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान पता चला कि महिला की बच्चेदानी फटी हुई थी। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था।
डॉ. जेपी चमोली ने बताया कि रेनू थपलियाल लिंगवाल (32) को 27 जुलाई को प्रसव के लिए ईसा फाउंडेशन के उत्तरा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार 28 जुलाई को सुबह करीब 10.30 बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु भारती की देखरेख में उन्हें लेबर रूम में भर्ती किया गया।
सामान्य प्रसव संभव नहीं होने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को महिला की बच्चेदानी फटी हुई मिली। इससे अत्यधिक रक्तस्राव और स्थिति गंभीर होने पर दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। परिजन उन्हें शाम करीब साढ़े चार बजे जौलीग्रांट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार गर्भवती का यह दूसरा प्रसव था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जटिल प्रसूति स्थिति को देखते हुए मरीज के बेहतर उपचार के लिए रेफर करना पड़ा।