{"_id":"6a86fe285e5f4b1401090fcd","slug":"prof-sati-appointed-chief-returning-officer-for-student-union-elections-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125459-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्र संघ चुनाव के लिए प्रो. सती मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्र संघ चुनाव के लिए प्रो. सती मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
Thu, 20 Aug 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विवि प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव के सुचारु, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. एमसी सती को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान की ओर से इस संदर्भ में आदेश जारी कर प्रो. सती को विवि के नियमों तथा लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चुनाव के सुचारु संचालन के लिए आवश्यकतानुसार अपनी निर्वाचन टीम/समिति गठित करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। संवाद