{"_id":"6a8311afde5996b4cd0ff065","slug":"registration-for-admission-to-vacant-itep-seats-in-garhwal-university-from-17th-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125353-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि में आईटीईपी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि में आईटीईपी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण 17 से
Mon, 17 Aug 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 19 अगस्त तक पंजीकरण करा सकेंगे। विवि में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड तथा बीकॉम-बीएड कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित एनसीईटी-2026 में शामिल हुए अभ्यर्थी ही इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 अगस्त की रात 11:55 बजे तक समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण पूरा करना होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शुल्क पोर्टल फिर खुला
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क पोर्टल 17 से 24 अगस्त तक पुनः खोला गया है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई की ओर से जारी प्रवेश सूचना के अनुसार, निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट आवश्यकता पूरी करने वाले विद्यार्थी विवि की वेबसाइट hnbgu.ac.in पर उपलब्ध प्रवेश आवेदन पत्र भरकर 24 अगस्त तक संबंधित प्रवेश समिति के समक्ष दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हो सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान पोर्टल 24 अगस्त की रात 10 बजे तक खुला रहेगा। दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद विद्यार्थी अपने रोल नंबर का प्रयोग करते हुए निर्धारित प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। संवाद
-- -- -- -- -- -
जारी-- डा. श्रीकृष्ण उनियाल

जारी