{"_id":"6a79b2d3c9512a454f0e75a7","slug":"srinagar-depots-revenue-improves-passenger-numbers-rise-due-to-counseling-and-route-changes-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125160-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर डिपो की आय में सुधार, काउंसलिंग और रूट बदलाव से बढ़े यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर डिपो की आय में सुधार, काउंसलिंग और रूट बदलाव से बढ़े यात्री
Mon, 10 Aug 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एनआईटी और गढ़वाल विवि में प्रवेश प्रक्रिया से बढ़ी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बरसात के कारण घटी यात्रियों की संख्या से प्रभावित परिवहन निगम के श्रीनगर डिपो की कमाई अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। एनआईटी और गढ़वाल केंद्रीय विवि में चल रही प्रवेश काउंसलिंग के कारण बाहर से आने वाले छात्र और उनके अभिभावक रोडवेज बसों का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही रूट बदलाव से डिपो की आय में सुधार हो रहा है।
एनआईटी और गढ़वाल विवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से छात्रों व अभिभावकों की आवाजाही बढ़ी है जिससे बसों में यात्रियों की संख्या बेहतर हुई है। वहीं कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार जाने वाली बसें फिलहाल मोतीचूर तक संचालित हो रही हैं। इसके अलावा श्रीनगर से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली तीन बस सेवाएं तथा शाम की दिल्ली बस सेवा देहरादून होकर चलाई जा रही है जिससे देहरादून के यात्रियों को अधिक विकल्प मिलने के साथ इन बसों में यात्री भार भी बढ़ा है। वहीं डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि काउंसलिंग के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने से डिपो की आय में वृद्धि हुई है। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण के बाद सभी मार्गों पर बस सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है जिससे यात्री संख्या और आय में और अधिक सुधार होगा।