{"_id":"6a05cdee703d1184530fa288","slug":"the-block-auditorium-of-devprayag-will-be-named-after-the-late-former-mla-govind-prasad-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122666-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पूर्व विधायक स्व. गोविंद प्रसाद के नाम से होगा ब्लॉक सभागार देवप्रयाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पूर्व विधायक स्व. गोविंद प्रसाद के नाम से होगा ब्लॉक सभागार देवप्रयाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक विनोद कंडारी ने की घोषणा, भवन का उद्घाटन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। ब्लॉक देवप्रयाग को नए भवन की सौगात मिली है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने रिबन काटकर 245.15 लाख की लागत से बने ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। विधायक ने ब्लॉक सभागार का नाम क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. गोविंद प्रसाद गैरोला के नाम से रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्व. गैरोला आदर्श और विकासवादी सोच के व्यक्ति थे। उनके लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी भी वर्चुअल जुड़े और समारोह को संबोधित किया। उन्होंने नवनिर्मित भवन के लिए जनता को बधाई दी। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि यह भवन निर्माण उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज साकार हुआ है। क्षेत्र के शिवालयों और सूर्य मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही, जामनीखाल क्षेत्र में एक नए अस्पताल के निर्माण की घोषणा भी की। समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रजनी पयाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, जेपी चंद, शशिकांत ध्यानी, महेंद्र गोसाई, रणवीर सिंह और शिव सिंह चौहान आदि मौजूद थे।