सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The condition of the Khandyusain-Bagoli road has become deplorable.

Pauri News: खांड्यूसैंण-बगोली मार्ग की स्थिति हुई दयनीय

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 16 Mar 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Khandyusain-Bagoli road has become deplorable.
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क पर रपटने का सता रहा है डर
Trending Videos




पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे खांड्यूसैंण- कोट - बगाेली मोटर मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। पीएमजीएसवाई ने मोटर मार्ग पर गड्ढों को भरने के लिए सड़क पर सोलिंग का कार्य तो किया लेकिन डामरीकरण नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

मार्ग पर कई जगहों पर गड्ढे हैं तो कई जगहों पर ढकने के लिए किया गया सोलिंग का कार्य ही अधूरा पड़ा है। सड़क पर स्थापित किए गए बोर्ड पर विभाग ने हिलसाइड कटिंग, पक्की दीवार, प्लम चिनाई, बिटुमिन कंक्रीट समेत 16 प्रकार के कार्य किए जाने को बोर्ड स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि खांड्यूसैंण से ब्लॉक मुख्यालय कोट तक के महज 13 किमी मोटर मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं। ब्लॉक के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मार्ग का सुधारीकरण का कार्य वर्ष 2024 से शुरू हुआ लेकिन आज तक भी सुधारीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया।

- मार्ग पर पिछले 2024 से काम चल रहा है। दो साल पूरे होने वाले हैं लेकिन आज तक भी 13 किमी सड़क का सुधारीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। -नितिन उप्रेती, स्थानीय निवासी।

- मुख्यालय पौड़ी से सटे होने के बावजूद भी इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं। कई जगहों पर गढ्डे बने हुए हैं, कहीं कंकड़ रोढ़ी बिखरी हुई है। जिससे दोपहिया चालकों के रपटने का खतरा बना हुआ है। - तामेश्वर आर्य, स्थानीय निवासी।

- पीएमजीएसवाई को कई बार सूचित करने के बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस बनीं हुई है। कुछ जगहों पर विभाग ने मिट्टी व पत्थर भरकर इतिश्री कर ली, लेकिन आज तक डामरीकरण नहीं हुआ। - सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख, कोट।

- मार्ग की स्थिति को देखते हुए पहले पत्थरों की सोलिंग कर पैचवर्क किया गया। 13 किमी के इस मोटर मार्ग पर करीब 6 किमी सुधारीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब 7 किमी का कार्य किया जाना है। इसके लिए ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने को कहा गया है। - राजेंद्र सिंह रावत, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed