सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The fire has reached the dense oak forest areas of Nagdev in the Pauri Range.

Pauri News: पौड़ी रेंज नागदेव में बांज के सघन वन क्षेत्रों तक पहुंची आग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 25 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
The fire has reached the dense oak forest areas of Nagdev in the Pauri Range.
विज्ञापन
मुख्यालय के वन प्रभाग वनाग्नि के लिए सबसे संवदेनशील, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत विभिन्न जंगलों में लगी आग अब जिला मुख्यालय के सघन आरक्षित वन क्षेत्र तक भी पहुंच गई है। जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं के मामले में गढ़वाल और सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी सबसे संवेदनशील बने हुए हैं। वहीं सिविल वन क्षेत्र के जंगलों में आग लगाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सोमवार को पौड़ी रेंज नागदेव से सटे आरक्षित वन क्षेत्र सुबह से ही धधकना शुरू हो गया। बताया जा रहा है पौड़ी- कोटद्वार रोड पर गल्ला गोदाम मोहल्ले के समीप आग बीते रविवार रात से लगी जिसके चलते सुबह से ही पूरे क्षेत्र में धुएं की धुंध छाई रही। वनाग्नि को बुझाने के लिए वन कर्मी भी जूझते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अभी तक 53 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं जिसमें 82.2 हेक्टेयर में जंगल जले। सर्वाधिक 28 वनाग्नि की घटनाएं गढ़वाल वन प्रभाग और 23 घटनाएं सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी में दर्ज हुईं जिससे करीब 81 हेक्टेयर में जंगल जले। वहीं लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार में महज दो जबकि भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन और अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर में आग की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। डीएफओ सिविल सोयम पंकज नेगी ने बताया कि जंगल में आग लगाने पर केवर्स पैडुलस्यूं में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed