{"_id":"6a047079e7be46bed206f9e5","slug":"the-number-of-patients-with-eye-flu-is-rising-in-hospitals-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122643-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अस्पताल में बढ़ रहे आई फ्लू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अस्पताल में बढ़ रहे आई फ्लू के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 13 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी के बीच क्षेत्र में आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उप जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज आंखों में संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है।
उप जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित ने बताया कि मौसम में बदलाव, धूल, गर्मी और संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण आई फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। इस संक्रमण में आंखों का लाल होना, जलन, खुजली, पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। डॉ. मोहित के अनुसार स्कूल जाने वाले बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि संक्रमण संपर्क में आने से आसानी से फैलता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि संक्रमित व्यक्ति के तौलिये, रूमाल या अन्य व्यक्तिगत सामान का उपयोग न करें और आंखों को बार-बार हाथ लगाने से बचें।
Trending Videos