सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Saur-Gajeli road will be asphalted, with an approval of Rs 121 lakh.

Pauri News: सौड़-गजेली मार्ग का होगा डामरीकरण, 121 लाख की मिली स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 30 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
The Saur-Gajeli road will be asphalted, with an approval of Rs 121 lakh.
विज्ञापन
कच्चे रास्ते पर सफर कर रहे ग्रामीणों को मिलेगी राहत, मई से शुरू होगा काम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत गजेली गांव को जोड़ने वाले सौड़-गजेली मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन ने 121 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोनिवि श्रीनगर की ओर से शीघ्र निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसके बाद निर्माण कार्य धरातल पर उतर सकेगा।

स्थानीय केशव रावत ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल है। ग्रामीणों को करीब आठ वर्षों से अधिक समय से कच्चे और धूल-कीचड़ से भरे मार्ग से आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। गर्मियों में जहां सड़क पर धूल के गुबार उठते थे, वहीं बरसात में यही मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता था। बदहाली के कारण सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को झेलनी पड़ती थी। वहीं लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि मार्ग के डामरीकरण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग की ओर से जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभियंताओं की हड़ताल समाप्त होते ही टेंडर अपलोड कर दिए जाएंगे। मई माह से मार्ग पर सोलिंग, बेस निर्माण और डामरीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed