{"_id":"69d65439975ce79ab20ae877","slug":"three-youths-involved-in-blackmailing-and-extortion-arrested-from-haryana-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-121719-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ब्लैकमेलिंग और वसूली करने वाले तीन युवक हरियाणा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ब्लैकमेलिंग और वसूली करने वाले तीन युवक हरियाणा से गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच मिलने का आरोप लगाकर 50 हजार वसूले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच मिलने का आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग और वसूली करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने साजिश के तहत वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट मालिक को बदनाम करने और भारी जुर्माने की धमकी देकर धनराशि वसूली थी।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला 13 फरवरी 2026 का है। श्रीनगर निवासी एसके जैन ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि अक्षत नाम का युवक अपने साथियों के साथ उनके रेस्टोरेंट में आया और खाने में कॉकरोच मिलने का आरोप लगाते हुए वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग से जुड़ा बताकर 10 लाख का जुर्माने और प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी दी। आरोपियों ने व्हाट्स ऐप पर फर्जी नोटिस भेजकर रेस्टोरेंट मालिक पर दबाव बनाया और 2.5 लाख रुपये की मांग की। लगातार धमकियों से परेशान होकर रेस्टोरेंट संचालक की पुत्री ने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि 24 नवंबर 2025 को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रेस्टोरेंट में खाना खाया और बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अक्षत आनंद उर्फ साहिल (22) बेगूसराय बिहार हाल छतरपुर दिल्ली, सोहेल अख्तर (23) हजारीबाग झारखंड हाल आंबेडकर कालोनी इन्क्लेव दिल्ली, रितेश मिश्रा (22) सरायकला झारखंड हाल झंझर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
Trending Videos