सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women's relay hunger strike continues for 26th day

Pauri News: महिलाओं का क्रमिक अनशन 26वें दिन भी रहा जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Women's relay hunger strike continues for 26th day
विज्ञापन
देवप्रयाग। शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को 26वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा उनकी मांग पर ध्यान न देना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा शराब का यह ठेका न केवल क्षेत्र की पवित्रता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ है। मातृशक्ति के इस अटूट साहस को देखकर अब क्षेत्र के अन्य वर्गों का समर्थन भी तेजी से बढ़ रहा है। अनशन स्थल पर डटी महिलाओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि वे पीछे हटने वाली नहीं हैं और जब तक ठेके को पूरी तरह हटाकर क्षेत्र को मद्य मुक्त घोषित नहीं किया जाता, तब तक उनका यह धरना व कार्मिक अनशन इसी तरह मजबूती से चलता रहेगा। धरने पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, कैलाशी देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed