सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A social harmony meeting was held

Pauri News: सामाजिक सदभाव बैठक आहुत की गई

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
A social harmony meeting was held
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर के सभागार में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ सामाजिक सदभाव बैठक आहुत की गई। इस मौके पर समाज उत्थान में विभिन्न सामाजिक संगठनों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आरएसएस के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने की। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास में सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता जैसे क्षेत्रों में संगठनों को मिलकर समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में समाज में व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, नगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, महंत सुखदेव पुरी, महंत नितिन, महंत महेश गिरी, नरेंद्र, मनोज, विनय, विशाल, आनंद आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed