सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Darkness for three days, increasing residents' problems

Pauri News: तीन दिन से अंधेरा, लोगों की बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Darkness for three days, increasing residents' problems
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के बुघाणी रोड स्थित ग्लास हाउस मार्ग से लेकर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस तक लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले तीन-चार दिनों से बंद पड़ी हैं। रात होते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

स्थानीय निवासियों जगदीश पुरी, डॉ. हेमेंद्र भट्ट और समीर बिष्ट ने बताया कि इलाके में पहले भी गुलदार की चहलकदमी देखी जा चुकी है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से डर का माहौल और ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि रात के समय बाजार से घर लौटते वक्त खासा भय बना रहता है, जबकि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को भी अंधेरे के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।लोगों का कहना है कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने नगर निगम से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में रोशनी बहाल हो सके और लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। वही नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा, जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed