{"_id":"69a41352c0c7708a0500949f","slug":"today-there-is-holi-in-brij-o-lover-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120742-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आज बृज में होरी रे रसिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आज बृज में होरी रे रसिया...
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
होल्यार और संस्कृति प्रेमियों ने गाए होली के गीत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में होली की बैठकों का दौर जारी है। शनिवार देर शाम नगर के होल्यार और संस्कृति प्रेमियों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्णा नंद मैठाणी के आवास पर होली के गीत गाए और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। आयोजन की शुरुआत होल्यारों ने गणेश वंदना गाकर की। इसके बाद ऐगी फागुण मैना खेला होली, आज बृज में होरी रे रसिया, रंग सारी गुलाबी चुनरिया रे, भांग न घोटी जाए, मारी पिचकारी, नहीं आए बलम कहां अटके, कैन मारी छररा जैसे होली गीत गाए गए। कार्यक्रम में रंगकर्मी विमल बहुगुणा, वीरेंद्र रतूड़ी, डॉ. सुभाष पांडेय, राजेंद्र कपरवान, अजय प्रकाश चौधरी, केशव काला आदि मौजूद रहे।
वहीं आदर्श रामलीला समिति की ओर से इस वर्ष भी होली मिलन कार्यक्रम 2 मार्च को शाम 6 बजे रामलीला मैदान में होगा। समिति के निर्देशक बीरेंद्र रतूड़ी ने बताया कि इस मौके पर लोक गायक अमित सागर, वसुधा गौतम, प्रिया ठक्कर और मुकेश सेमवाल सहित समिति की संगीत टीम प्रस्तुति देंगी। संगीतकार जगमोहन कंडवाल व राजमोहन कंडवाल भी प्रस्तुति देंगे। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, सचिव हिमांशु अग्रवाल आदि ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
होली शांतिपूर्ण बनाने की अपील
कीर्तिनगर। होली पर्व को देखते हुए रविवार को कोतवाली कीर्तिनगर एवं चौकी चौरास क्षेत्र में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) और पीस कमेटी की बैठक हुई। कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने होली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैठक में जबरन रंग लगाने, हुड़दंग, अभद्रता तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालने के निर्देश दिए। कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती, विशेष चेकिंग अभियान और नियमित गश्त की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वनीला, कैरमल, चॉकलेट फ्लेवर में आया गुलाल
श्रीनगर। होली के लिए शहर के बाजार रंगों से सजे हैं। गोला बाजार, गणेश बाजार और वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर दुकानों में इन दिनों रंगों की कई वेरायटी हैं। व्यापारी तुषार अनेजा, सागर और दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ खुशबूदार और हर्बल रंगों की मांग अधिक है। बाजार में वनीला, कैरमल, चॉकलेट और ऑरेंज फ्लेवर में गुलाल उपलब्ध है। इसके अलावा नारियल पाउडर से बना गुलाल, हल्दी बेस्ड हर्बल रंग और आम सहित अन्य फलों से तैयार गुलाल भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस बार ‘कलर शॉट’ भी बाजार में बिक रहे हैं। होली की शुभकामनाएं देने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक भी हैं। वहीं राजस्थानी पगड़ी इस बार खास आकर्षण बनी हुई है जिसे लोग होली मिलन कार्यक्रमों और फोटो शूट के लिए खरीद रहे हैं। रंगों की कीमतें 40 से 60 रुपये से शुरू हो रही हैं। संवाद
भक्तियाना में खेली फूलों की होली
श्रीनगर। भक्तियाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में मंदिर समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोग रंगों के संगम में सराबोर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्तन मंडली ने भगवान के स्मरण और मंगलाचरण से किया। इसके बाद गायकों ने होली गीतों की प्रस्तुति दी। ढोलक और मंजीरे की थाप पर लोग झूमे। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली गई। दूसरी ओर एचएनबी गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एबीवीपी की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। डीजे की धुन पर युवाओं ने पारंपरिक और फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं नगर के कल्याणेश्वर मंदिर में भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दोनों संगठनों ने आपसी समन्वय के साथ होली मिलन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। होली मिलन कार्यक्रम दो मार्च को शाम चार बजे से अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन कार्यालय के सभागार में होगा। बैठक में भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल रमेश चंद्र थपलियाल, भगत सिंह बिष्ट, हरेंद्र तोमर, किशोरी नौटियाल, अवधेश मणि, संजय कोठारी, पदमेंद्र रावत उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos