{"_id":"6a0c52772a850b3e2e05750c","slug":"used-blades-from-barber-shops-will-be-disposed-of-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122815-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बार्बर की दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बार्बर की दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 19 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत बार्बर की दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का सुरक्षित संग्रहण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बार्बर एसोसिएशन के सदस्यों को विशेष ब्लेड बिन वितरित किए।
मेयर आरती भंडारी ने कहा कि यूज्ड ब्लेड कूड़े में फेंकने से स्वच्छता कर्मियों के हाथ कटने और बेसहारा पशुओं के पेट में जाने से उनकी मौत का खतरा रहता है। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि नगर निगम हर महीने के अंतिम दिन इन बिन से ब्लेड एकत्रित कर उनका वैज्ञानिक निस्तारण करेगा। उन्होंने बार्बरों को कटे हुए बाल इधर-उधर फेंकने के बजाय निगम के वाहन में डालने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट, पार्षद गुड्डी गैरोला सहित दीपक कुमार, दिनेश पटवाल, प्रवेश चमोली, हिमांशु बहुगुणा, सुरेंद्र कुमार, विजय चमोली, उज्जवल अग्रवाल, सुमित बिष्ट और शुभम प्रभाकर मौजूद थे। संवाद
Trending Videos