सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Uttarakhand won bronze in Yogasana Championship

Pauri News: योगासन चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता कांस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand won bronze in Yogasana Championship
विज्ञापन
पौड़ी। 17 से 21 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने पारंपरिक, आर्टिस्टिक एवं रिदमिक स्पर्धाओं में भाग लिया। पुरुष वर्ग में हिमांशु शर्मा, जितेंद्र प्रसाद धस्माना, हयात सिंह नेगी, राकेश कंडवाल, सुनील कुमार एवं कृष्णपाल सिंह ने प्रतिभाग किया। वहीं महिला वर्ग में रीना बागड़ी, कविता परिहार, मंजू कंडपाल, विमला बिष्ट, नीलम पुरी बिष्ट, किरण खड़ायत, नीलम नेगी एवं सोनी रौतेला ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की खिलाड़ी नीलम पुरी बिष्ट एवं किरण खड़ायत ने कांस्य पदक जीता। टीम मैनेजर राकेश कंडवाल एवं टीम कोच हिमांशु शर्मा ने बताया कि बीते साल भी उत्तराखंड की टीम ने मेडल जीते थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed