सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vehicle returning from Chardham Yatra capsizes in Ganga; three bodies found, four missing

Pauri News: चारधाम यात्रा से लौट रहा वाहन गंगा में समाया, तीन शव मिले, चार लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Vehicle returning from Chardham Yatra capsizes in Ganga; three bodies found, four missing
विज्ञापन
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव सैनिक होटल के पास हुआ हादसा, एक बालक घायल
Trending Videos

वाहन में जैसलमेर राजस्थान के दो परिवारों के आठ लोग थे सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। चारधाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव सैनिक होटल के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गंगा में समा गई। वाहन में चालक सहित जैसलमेर राजस्थान के दो परिवारों के आठ लोग सवार थे। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल एक 12 वर्षीय बालक को निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया जबकि देर शाम तक दो पुरुषों सहित एक महिला का शव निकाला गया। अभी चार लोग लापता हैं।
थाना प्रभारी देवप्रयाग प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रही एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कती हुई गंगा में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई। व्यासी ऋषिकेश से पहुंचे गोताखोरों ने गंगा में खोज अभियान शुरू किया। ढलान पर कार से छिटके घायल बालक को तत्काल सड़क तक लाकर बेस अस्पताल भेजा गया। वहीं नदी तट के निकट दो पुरुषों व एक महिला का शव मिला जबकि चार अन्य की गंगा में राफ्ट व गोताखोरों के जरिये लगातार तलाश की जा रही है। देवप्रयाग तहसीलदार वीरम सिंह पंवार ने बताया कि कार में जैसलमेर, राजस्थान निवासी गुड्डी देवी (पत्नी हरीश), उनके पुत्र अवलेश, नम्बरदार, आयुष्मान और पुत्री जाह्नवी सहित डॉ. दिनेश व उनकी पत्नी कमला व कार चालक सवार थे। घायल बालक का नाम आयुष्मान है। पुलिस की ओर से परिजनों से संपर्क के बाद मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वाहन उत्तराखंड के नंबर का है। चालक का नाम और पते की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------
विज्ञापन

बालक बेस अस्पताल में भर्ती
श्रीनगर। हादसे में घायल बालक आयुष्मान का राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। बालक की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सीटी स्कैन में आयुष्मान के दाहिने पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर है। ऑर्थो विभाग की ओर से बताया गया कि मरीज को शीघ्र आईसीयू में शिफ्ट कर विशेष निगरानी में उपचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed