{"_id":"6a1ee3bcbfbe2878d80df1b7","slug":"water-is-not-coming-in-the-taps-under-jal-jeevan-mission-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-123235-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जल जीवन मिशन के तहत नलों में नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जल जीवन मिशन के तहत नलों में नहीं आ रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई गांवों के प्रधानों और ग्रामीणों ने विधायक और जल निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
जल्द समस्या का समाधान न होने पर 9 से उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। विकास खंड के कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई लाइनों में पानी नहीं होने से लोग आक्रोशित हैं। मंगलवार को पेयजल संकट से नाराज ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में क्षेत्रीय विधायक व पेयजल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शिव सिंह चौहान की अगुवाई में प्रदर्शनकरियों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता देवप्रयाग डीआर बेलवाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि 9 जून तक पेयजल समस्या का स्थायी हल नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के दुरोगी, बिडाकोट, ढुंगी, झल्ड, कनेडी, कनियाडी, जामणीखाल, जोगियाणा, बागी, दियूका, नागचोण्ड, देवलकण्डी, संकुल्ड, थापला, कांडा सारी, स्यूडा आदि गांवों में जल जीवन मिशन शोपीस बनकर रह गया है। दावों के उलट धरातल पर नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं टपक रही है। पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार ने कहा कि 4500 करोड़ में बिछी जल जीवन मिशन की लाइनों में जलापूर्ति ठप है। रणसोलीधार में पिछले छह महीने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का सारा दिन स्रोतों और हैंडपंप से पानी ढोने में ही बीत रहा है। पिछले 10 वर्षों से जनता को केवल झूठे आश्वासन ही मिल रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में जोगियाणा के प्रधान रघुबीर सिंह रावत, झल्ड प्रधान कुसुम, संकुल्ड प्रधान लक्ष्मी देवी, चपोली प्रधान बिक्रम सिंह पंवार, अमिल्डा प्रधान दिनेश प्रसाद, नागचौण्ड के प्रधान रमेश दास, कनियाडी के प्रधान पूनम, बागी प्रधान उमेर सिंह, सिलेथी प्रधान सुरेंद्र चंद सहित कांग्रेस पीसीसी सदस्य जेपी उनियाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिंडोलाखाल जयपाल पंवार आदि शामिल थे।