सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   15 dilapidated schools in Pithoragarh district will be renovated with Rs 1.88 crore.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में 15 जर्जर विद्यालयों का 1.88 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
15 dilapidated schools in Pithoragarh district will be renovated with Rs 1.88 crore.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के 15 जर्जर विद्यालयों में 1.88 करोड़ रुपये से मरम्मत और नवनिर्माण होगा। इन विद्यालयों का कायाकल्प होने से डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थियों को खतरे के बीच पढ़ाई नहीं करनी होगी। इन स्कूलों में सुधारीकरण के लिए धनराशि मिलने से विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में खुशी है।
Trending Videos

जिले में अधिकांश सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हालत में हैं। ऐसे भवन बच्चाें के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन के लिए खतरा बने हुए हैं। प्राथमिक विद्यालय मुसलीगाड़ और उर्ग में जीर्ण-शीर्ण छत के नीचे नौनिहालों पढ़ाई के लिए मजबूर हैं। भवनों की हालत को देखकर अभिभावकों भी चिंता बनी रहती है। अब चिह्नित किए गए जर्जर भवनों को दुरुस्त करने के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इस धनराशि से जिले के प्राथमिक विद्यालय मुसलीगाड़, उर्ग, सैणरांथी, सतगड़ , सेली, मढ़धूरा, अनरगांव सहित 15 विद्यालयों का मरम्मत और निर्माण कार्य कर कायाकल्प किया जाएगा। इन स्कूलों के सुधारीकरण के लिए विभाग को धनराशि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों का होगा सुधारीकरण
प्राथमिक विद्यालय माजकोट,अनरगांव, खोयम, मुसलीगाड़, उर्ग, सैंणरांथी, जाजर, सतगड़, कूटाचौरानी, सेली, मढ़धूरा, तारागड़ा, बलतिर सहित उच्च प्राथमिक विद्यालय कुनलता और लीमाटौड़ा।
कोट
15 स्कूलों के सुधारीकरण और नवनिर्माण के लिए धनराशि मिल चुकी है। जल्द ही इसका काम शुरू होगा। स्कूलों का सुधारीकरण होने से विद्यार्थियों को भी सुरक्षा मिलेगी। - तरुण कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed