सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress angry over renaming of MNREGA, interacts with workers

Pithoragarh News: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस में आक्रोश, श्रमिकों से किया संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Congress angry over renaming of MNREGA, interacts with workers
गणाई गंगोली में मनरेगा श्रमिकों के साथ संवाद करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत ओलियागांव में मनरेगा श्रमिकों और ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करना चाहती है। इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
Trending Videos

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललित सिंह बनकोटी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर चल रही इस योजना को समाप्त कर रही है। यह योजना गरीबों को रोजगार देने के लिए शुरू की थी। मनरेगा का नाम बदलना, इससे रोजगार गारंटी हटाना और केंद्र अंश को कम करना इसे समाप्त करने की साजिश है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना को बचाना और इसे पूर्व की तरह लागू कराने के लिए कांग्रेस हर लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। वहां केदार बनकोटी, दिनेश मेहता, राजेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed