सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   35 passengers stranded due to closure of Panchachuli road, waiting for the road to open

Pithoragarh News: पंचाचूली मार्ग बंद होने से 35 यात्री फंसे, रास्ता खुलने का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
35 passengers stranded due to closure of Panchachuli road, waiting for the road to open
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पंचाचूली दर्शन के लिए जा रहे 35 पर्यटक विभिन्न गांवों में फंसे हुए हैं। पर्यटकाें व स्थानीय लोगों के कई वाहन भी सड़क बंद होने के कारण रास्ते में ही अटके हुए हैं। दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल सकी।

बीते रविवार को पंगबावे क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से ब्लास्टिंग की गई थी। इसके बाद पहाड़ी दरकने से भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे सोबला-ढाकर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। उस दिन लोग किसी तरह सुरक्षित स्थानों तक पहुंच गए लेकिन तब से सड़क बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्ग खोलने के लिए बीआरओ की 67-आरसीसी शाखा लगातार प्रयास कर रही है। मंगलवार को भी जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। बीआरओ कर्मियों के अनुसार पहाड़ी से लगातार पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे सड़क पर जमा विशाल चट्टानों को तोड़कर हटाना जोखिमपूर्ण साबित हो रहा है।
विज्ञापन


दारमा घाटी के होम स्टे संचालकों ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण पंचाचूली दर्शन के लिए आए विभिन्न राज्यों के पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें से 15 से 20 यात्री दांतू और दुग्तू गांव में रुके हैं जबकि अन्य लोग नागलिंग, सेला और बोगलिंग में सुरक्षित स्थानों पर ठहरे हुए हैं। इसके अलावा यात्रियों और स्थानीय लोगों के आठ से दस वाहन भी मार्ग में फंसे हुए हैं।



उधर, पंचाचूली की ओर जाने के लिए धारचूला पहुंचे नए पर्यटकों को भी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। सभी की नजरें अब सड़क खुलने पर टिकी हैं ताकि आवाजाही सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed