{"_id":"6a2855171cc2a1ce3a0a1c5a","slug":"chahat-mouni-became-a-part-of-democracy-by-casting-her-first-vote-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142821-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पार्किंग शुल्क पर महंगाई की मार, मासिक किराये में 1000 रुपये की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पार्किंग शुल्क पर महंगाई की मार, मासिक किराये में 1000 रुपये की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निगम ने पार्किंग टेंडर शुल्क में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद ठेकेदारों ने मासिक पार्किंग शुल्क पर 1000 रुपये की वृद्धि कर दी है। इससे पहले से महंगाई से त्रस्त जनता पर और महंगाई की मार पड़ गई है।
नगर निगम नगर क्षेत्र में छह पार्किंग स्थलों का संचालन ठेके पर करता है। देवसिंह मैदान पार्किंग का टेंडर शुल्क 15.60 लाख रुपये से बढ़कर 17.16 लाख रुपये हुआ है।
नगर निगम कार्यालय पार्किंग का टेंडर शुल्क 2.36 लाख रुपये से 2.59 लाख रुपये और केमू स्टेशन पार्किंग का टेंडर शुल्क 1.90 लाख रुपये से 2.09 लाख रुपये तक बढ़ा है। इस वृद्धि के बाद ठेकेदारों ने भी पार्किंग शुल्क बढ़ा दिए हैं। इससे वाहन चालकों और मालिकों पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है। वे पहले से ही ईंधन की बढ़ी कीमतों से परेशान हैं। अब जेब पर और भार बढ़ गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दोगुना अधिक चुकाना पड़ रहा है पार्किंग शुल्क
वाहन स्वामी और चालकों ने बताया कि कई पार्किंग संचालकों ने पार्किंग शुल्क में दोगुना बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 12 घंटे तक वाहन पार्क करने के लिए 50 रुपये लिए जा रहे थे। अब सिर्फ छह घंटे के लिए इतनी धनराशि ली जा रही है। वहीं पूरे महीने वाहन पार्क करने के लिए डेढ़ हजार की अपेक्षा ढाई हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
बोले वाहन स्वामी
बीते दिनों मैंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की। इसके लिए पूर्व की अपेक्षा दोगुनी धनराशि चुकानी पड़ी। ईंधन के साथ ही पार्किंग शुल्क बढ़ने से जेब ढीली हो रही है।
-राकेश, कनालीछीना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घर में जगह न होने से नगर निगम की पार्किंग में कार खड़ी करता हूं। पूर्व में एक महीने का डेढ़ हजार रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाता था। बीते दिनों ढाई हजार शुल्क चुकाया। नगर निगम टेंडर शुल्क घटाता तो पार्किंग शुल्क भी नहीं बढ़ता।
-राहुल सिंह, पिथौरागढ़
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट-
नगर निगम ने अपनी पार्किंग में टेंडर शुल्क में बढ़ोतरी की है। ठेके में पार्किंग दी गई हैं। ठेकेदार ही पार्किंग का शुल्क तय करते हैं।
-राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-09 पीटीएच 06 पी-पिथौरागढ़ में देवसिंह मैदान के पास बनी नगर निगम की बहुमंजिला पार्किंग। संवाद