सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Neither prior information was given nor diversion boards were put up and a long jam occurred

Pithoragarh News: न तो पूर्व में सूचना दी और ना ही डायवर्जन बोर्ड लगाया और लग गया लंबा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Neither prior information was given nor diversion boards were put up and a long jam occurred
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैंट सड़क पर मंगलवार को जलभराव की समस्या दूर करने के लिए चल रहे कार्य के कारण लंबा जाम लग गया। सुधारीकरण के काम के बारे में न तो पूर्व में कोई सूचना दी गई और ना ही कोई डायवर्जन बोर्ड संबंधित विभाग ने लगाया।

नतीजतन, जाखनी से कुमौड़ तिराहा, टनकपुर सड़क और जाखनी-सिल्थाम सड़क तक जाम लग गया। सुबह 10 बजे लगे इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए जिससे आदि कैलाश यात्री, कर्मचारी और कारोबारी खासे परेशान रहे। पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाखनी तिराहे के पास सुधारीकरण के लिए सड़क के करीब 15 फीट हिस्से की खोदाई की गई थी। डायवर्जन बोर्ड नहीं लगाए जाने और वन-वे व्यवस्था ठीक से लागू न होने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। एपीएस तिराहे के पास बड़े और छोटे वाहन बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन
Trending Videos


आदि कैलाश यात्रियों और कर्मचारियों ने भी झेली परेशानी



महाराष्ट्र निवासी आदित्य और कान्हा ने कहा कि आदि कैलाश की शानदार यात्रा के बाद पिथौरागढ़ शहर में जाम की समस्या झेलनी पड़ी। जाखनी निवासी मधु महर ने कहा कि जाम के कारण वह करीब पौन घंटा देरी से अपने कार्यालय पहुंचीं। शिक्षिका भावना जोशी ने कहा कि आए दिन सड़कों पर जाम लगने से सभी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जाखनी क्षेत्र में कारोबारी विनोद ओली और रोशन महर ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के काम का समय तय किया जाना चाहिए।



वाहनों का दबाव और अव्यवस्था बढ़ा रही समस्या

आदि कैलाश यात्रा के दौरान नगर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे नगर की सड़कों पर जाम की समस्या आम हो गई है। कैंट सड़क, स्टेशन सड़क, बैंक और अस्पताल सड़क, धारचूला सड़क पर यह समस्या अधिक गंभीर हो गई है। इन सड़कों पर रोजाना लग रहे जाम से हर कोई परेशान हैं।

..........



संबंधित विभाग की ओर से सड़क खोदने के संबंध में यातायात पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। जाम लगने की सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए और यातायात सुचारु करवाया गया। नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। -कैलाश सिंह, सहायक उप निरीक्षक, यातायात पुलिस, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed