सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A bear attacked her, and a woman struggled to save her life.

Pithoragarh News: भालू ने किया जानलेवा हमला, संघर्ष कर महिला ने बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A bear attacked her, and a woman struggled to save her life.
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र के मल्ला भैसकोट के भौरीगड़ा में बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। जंगल में बकरी चराने गई 25 वर्षीय मनीषा पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने साहस का परिचय देते हुए भालू से मुकाबला किया जिससे उसकी जान बच गई।
Trending Videos

बुधवार सुबह मनीषा गांव के पास जंगल में गई थी। अचानक दो बच्चों के साथ आए एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। मनीषा ने हार मानने के बजाय शोर मचाया और भालू का मुकाबला किया। इस संघर्ष के दौरान भालू ने उन्हें पास की खाई में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे जब ग्रामीणों को खाई से मदद के लिए पुकार सुनाई दी तो ग्राम प्रधान कमला देवी महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लहूलुहान अवस्था में मनीषा को रेस्क्यू किया और 108 एंबुलेंस के जरिये पहले गौचर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया।
वन विभाग से आर्थिक मदद की मांग
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिला पंचायत सदस्य दीपू चुफाल और ग्रामीण चंद्र राम पार्की ने विभाग से मांग की है कि घायल महिला को तत्काल उचित उपचार और आर्थिक सहायता दी जाए। चिकित्सकों के अनुसार भालू ने महिला के शरीर और चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला है जिससे गहरे घाव हुए हैं।
दो महीने से इलाके में सक्रिय है भालू
क्षेत्र में भालू की दहशत नई नहीं है। दो महीने पहले धामी फल्यांटी गांव में भी भालू ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की थी। तब वन विभाग ने कैमरा ट्रैप लगाकर भालू की पुष्टि भी की थी लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से अब यह बड़ी घटना घट गई।
कोट
- भैसकोट के भौरीगड़ा में भालू के हमले की सूचना मिली है। हमारी टीम क्षेत्र में गश्त करेगी ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। घायल महिला को नियमानुसार जल्द ही आर्थिक सहायता दी जाएगी। - जसवंत देउपा, वन बीट अधिकारी नाचनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed