सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women protest in Bednig: Protest against liquor shop, demand water and education

बेड़ीनाग में महिलाओं का प्रदर्शन: शराब की दुकान का किया विरोध, पानी और शिक्षा की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 26 Feb 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बेड़ीनाग क्षेत्र के उडियारी बैंड में शराब की नई दुकान खोलने की सुगबुगाहट से क्षेत्र की महिलाओं में भारी आक्रोश है।  उन्होंने कहा कि जब तक शराब की दुकान खोलने का फैसला वापस नहीं लिया जाता तब तक उडियारी बैंड में धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

Women protest in Bednig: Protest against liquor shop, demand water and education
बेड़ीनाग के उडियारी बैंड में शराब की दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं और अन्य लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

महिलाओं ने भरी हुंकार... हमें शराब नहीं, पीने का पानी दो...शिक्षा दोबेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड के उडियारी बैंड में शराब की नई दुकान खोलने की सुगबुगाहट से क्षेत्र की महिलाओं में भारी आक्रोश है। ग्राम प्रधान हेमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए साफ कहा कि उन्हें नशे का अड्डा नहीं बल्कि बुनियादी सुविधाएं चाहिए। पीने के लिए पानी चाहिए, बच्चों के लिए अच्छे शिक्षण संस्थान चाहिए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जबरन शराब की दुकान खोली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Trending Videos

ग्राम प्रधान हेमा देवी ने कहा कि पूरे गांव के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समस्याओं को सुलझाने के बजाय सरकार गांव के बीचोंबीच शराब की दुकान खोलकर माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंने मांग की कि शराब की दुकान की जगह अच्छे शिक्षण संस्थान खोले जाएं ताकि बच्चों का भविष्य संवर सके। उन्होंने कहा कि जब तक शराब की दुकान खोलने का फैसला वापस नहीं लिया जाता तब तक उडियारी बैंड में धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में पार्वती देवी, मुन्नी, गोपा, विमला, कलावती, चंपा देवी, पुष्पा, हंसा, नीमा, सीमा, राजेंद्र महरा, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सूरज सिंह आदि शामिल रहे।

सिस्टम पर सवाल, अवैध शराब पर कार्रवाई सिर्फ दिखावा

महिला मंगल दल की अध्यक्ष ममता महरा और ग्राम प्रधान हेमा देवी ने आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही है जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट है कि पूरा सिस्टम नशे को बढ़ावा दे रहा है। महिलाओं ने अब खुद ही अवैध शराब बेचने वालों को पकड़कर सजा देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed