{"_id":"69a018447d7823047e04288f","slug":"video-villagers-of-chhalmachhilaso-reached-dharchula-after-walking-80-km-demanding-displacement-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"विस्थापन की मांग पर 80 किमी पदयात्रा कर धारचूला पहुंचे छलमाछिलासो के ग्रामीण,15 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापन की मांग पर 80 किमी पदयात्रा कर धारचूला पहुंचे छलमाछिलासो के ग्रामीण,15 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी
गायत्री जोशी
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:24 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले के विस्थापन की मांग पर छलमाछिलासो के ग्रामीण 80 किलोमीटर की पदयात्रा कर तीन दिन बाद तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठक गए। एसडीएम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो उनका आक्रोश शांत हुआ।
आपदा प्रभावित छलमाछिलासो में वर्ष 2019 में 136 परिवारों का विस्थापन होना था। इनमें से 52 परिवारों का विस्थापन किया गया लेकिन 84 परिवार छोड़ दिए गए। इससे आक्रोशित ग्रामीण ग्राम प्रधान पूजा वर्मा और बीडीसी बसु देवी के नेतृत्व में बुधवार को तीन दिन की पद यात्रा कर तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विस्थापन की मांग पर एसडीएम आशीष जोशी को ज्ञापन दिया और धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो फिलहाल उन्होंने धरना स्थगित कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो वे धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर जितेंद्र वर्मा, शंकर वर्मा, सुनील, करन कुमार, हरीश वर्मा, उमेद प्रसाद, साबिर प्रसाद, कमल सिस्ताल, मोहन कुमार, आशुतोष कुमार, सुमन वर्मा, मीरा देवी, पुष्पा वर्मा समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।