सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A massive fire broke out in the forests of Baman village, destroying forest wealth worth lakhs.

Pithoragarh News: बमन गांव के जंगलों में लगी भीषण आग, लाखों की वन संपदा नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the forests of Baman village, destroying forest wealth worth lakhs.
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र में वन विभाग के वनाग्नि नियंत्रण के तमाम दावे और जागरूकता अभियान धरे के धरे रह गए हैं। पिछले कई दिनों से क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में लग रही आग की घटनाओं के बीच अब तल्ला भैंसकोट के बमन गांव खालसा के जंगलों में भीषण आग धधक उठी है। इस घटना में लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है और वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है।
Trending Videos

ग्रामीणों का आरोप है कि बमन गांव के जंगलों में लगी आग ने देखते ही देखते एक बड़े दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा दिन जंगल धधकता रहा लेकिन वन विभाग की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। आग की इस विभीषिका से न केवल बेशकीमती पेड़-पौधे और औषधियां नष्ट हुई हैं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुएं से जनजीवन अस्त-व्यस्त
जंगलों से उठने वाला गहरा धुआं अब निचली बस्तियों और आबादी वाले क्षेत्रों में फैल गया है। इससे आसपास रहने वाले लोग, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। वहीं वन विभाग ने इस आगजनी के लिए अज्ञात लोगों और घास के लालच को जिम्मेदार ठहराया है।
कोट
- पशुओं के लिए नए चारे (घास) के लोभ में कुछ अज्ञात लोग जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। विडंबना यह है कि ग्रामीण भी आग बुझाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। फिलहाल उपकरणों के साथ फायर वाचरों को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। - त्रिलोक सिंह राणा, वन दारोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed