{"_id":"69ab358c5797f27a1b06a7bf","slug":"water-institute-occupies-gic-land-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139007-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जीआईसी की भूमि पर जल संस्थान का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जीआईसी की भूमि पर जल संस्थान का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सरकारी और निजी जमीनों पर भू-माफिया के अतिक्रमण के मामले तो आम हैं लेकिन सीमांत जनपद के डीडीहाट में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जल संस्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। भवन निर्माण को लेकर स्कूल प्रबंधन और जल संस्थान के बीच तल्खी बढ़ गई है जिसके बाद मामला अब प्रशासन की चौखट तक पहुंच गया है।
मामला जीआईसी के खेल मैदान से सटा हुआ है। जीआईसी प्रबंधन के अनुसार करीब 20 वर्ष पूर्व जल निगम ने विद्यालय की भूमि पर बिना अनुमति के पानी के टैंक का निर्माण कर दिया था। उस समय पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने कोई विरोध दर्ज नहीं किया लेकिन अब जल संस्थान उसी टैंक के पास स्कूल की भूमि पर नया भवन निर्माण कर रहा है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जल संस्थान जबरन उनकी जमीन घेरकर निर्माण कार्य कर रहा है। खेल मैदान के पास हो रहे इस निर्माण को स्कूल के भविष्य और छात्रों की सुविधा के खिलाफ बताते हुए प्रबंधन ने निर्माण कार्य तुरंत रोकने और प्रशासन से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की है।
अधिकारियों के बयान
- जल संस्थान जीआईसी की भूमि पर बिना किसी पूर्व अनुमति के भवन निर्माण कर रहा है, जो पूरी तरह गलत है। यह विद्यालय की संपत्ति का अतिक्रमण है। प्रशासन को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। - प्रेम सिंह पापड़ा, प्रधानाचार्य, जीआईसी, डीडीहाट
- जल संस्थान की ओर से वहां पानी के टैंक की सुरक्षा के लिए गार्ड रूम बनाया जा रहा है। यह निर्माण टैंक के पास ही जीआईसी की भूमि पर हो रहा है जिसका उद्देश्य संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। - संदीप चतुर्वेदी, ईई, जल संस्थान, डीडीहाट
Trending Videos