सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A motor bridge will soon be in existence on the Saryu river.

Pithoragarh News: सरयू नदी पर जल्द अस्तित्व में आएगा मोटर पुल

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
A motor bridge will soon be in existence on the Saryu river.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए जल्द ही सप्तेश्वर में सरयू नदी पर 105 मीटर स्पान का पुल अस्तित्व में आएगा। 15.24 करोड़ से इस पुल के बनने से दोनों जिलों के लोगों के लिए 75 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। गणाई गंगोली के बनकोट क्षेत्र से बागेश्वर के लिए वर्षों पूर्व सड़क का निर्माण किया गया। सरयू नदी पर पुल नहीं होने से दोनों जिलों के बीच यातायात शुरू नहीं हो सका।

दोनों जिलों के लोगों को बेड़ीनाग होते हुए बागेश्वर के लिए आवाजाही करनी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें 95 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। सप्तेश्वर में सरयू नदी पर बनने वाला मोटर पुल दोनों जिलों को आपस में जोड़ेगा। इस पुल के बनने से बनकोट से बागेश्वर की दूरी सिर्फ 20 किलोमीटर रह जाएगी। लोनिवि ने पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को समय पर पहुंचाया जा सकेगा अस्पताल
गणाई गंगोली, बनकोट क्षेत्र के दर्जनों गांव बागेश्वर जिले के नजदीक बसे हैं। यहां के लोगों का छोटे-बड़े काम के लिए 120 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय जाना संभव नहीं है। ऐसे में क्षेत्र के लोग रोजमर्रा के सामन के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बागेश्वर जिले पर निर्भर हैं। इस पुल के बनने के बाद इन क्षेत्रों से बागेश्वर जिला मुख्यालय की दूरी सिर्फ 20 किलोमीटर होगी। ऐसे में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कोट
पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले को जोड़ने के लिए सप्तेश्वर में पुल का निर्माण शुरू हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुल का लाभ दोनों जिलों के लोगों को मिलेगा। - दिनेश जोशी, एई, लोनिवि, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed