{"_id":"6a21b5fb774a87b9f4097021","slug":"students-in-pithoragarh-are-losing-interest-in-government-schools-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-142626-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों का हो रहा है मोह भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों का हो रहा है मोह भंग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों का मोह भंग हो रहा है। शिक्षा विभाग से मिले आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक एक साल में ही जिले के सरकारी स्कूलों में 4,495 छात्रसंख्या कम हुई है।
पिछले शिक्षा सत्र में 24,663 विद्यार्थियों ने सरकारी उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालयों में नए कक्षाओं में नए प्रवेश कराया था।
जिले में 958 प्राथमिक और 142 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 86 हाईस्कूल, 128 इंटरमीडिएट विद्यालय हैं। 30 अप्रैल 2026 तक जारी आंकड़ों के मुताबिक इस शिक्षा सत्र में कक्षा छह से 12वीं तक इन विद्यालयों की छात्रसंख्या 20,168 है। इसमें 9,429 छात्र तो 10,739 छात्राएं शामिल हैं। पिछले शिक्षा सत्र में इन विद्यालयों में 24,663 विद्यार्थी थे। पिछले शिक्षा सत्र की तुलना में इस बार छात्रसंख्या 4,495 घटी है। इसका मुख्य कारण विद्यार्थियों का जिले से बाहर या निजी स्कूलों में प्रवेश लेना है। लगातार घट रही छात्रसंख्या ने विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि वर्तमान में भी विद्यालयों में प्रवेश जारी है। छात्र-छात्राओं की ओर से नई कक्षाओं में प्रवेश लिया जा रहा है। इससे विभाग को छात्रसंख्या बढ़ने की उम्मीद है।
कोट-
विद्यालयों में अब भी नई कक्षाओं में प्रवेश दिया जा रहा है। जुलाई के बाद ही नए कक्षाओं में प्रवेश के माध्यम से छात्रसंख्या की सटीक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। - तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Trending Videos