{"_id":"6a21b54a8f06967c52038d72","slug":"instructions-for-immediate-repair-of-satshilling-thal-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-142646-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सातशिलिंग-थल सड़क को शीघ्र सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सातशिलिंग-थल सड़क को शीघ्र सुधारने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्थित कलक्ट्रेट सभागार में सातशिलिंग-थल सड़क को सुधारने के निर्देश देते डीएम आशीष भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । सातशीलिंग-थल सड़क की खराब स्थिति और निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क की बदहाली से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों को तेजी से किया जाए। कार्यस्थल पर पर्याप्त मशीनरी, श्रमिक एवं तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए तेज गति से कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने सड़क पर आवश्यक चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाने, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की दैनिक आधार पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता डीएस ह्यांकी, अधीक्षण अभियंता जीवन सिंह ह्यांकी, उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
बाक्स
एसडीएम को दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पांडे को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण एवं नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में अनावश्यक विलंब, लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos