{"_id":"69b83aacc130c937b606b68a","slug":"areas-along-11-routes-are-waiting-for-roadways-buses-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-139430-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 11 मार्गों पर बसे इलाकों को रोडवेज बसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 11 मार्गों पर बसे इलाकों को रोडवेज बसों का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बसों की कमी से जूझ रहा पिथौरागढ़ डिपो 11 मार्गों पर संचालन शुरू नहीं कर पा रहा है। लंबे समय से इन मार्गों पर रोडवेज की सेवा बंद है। इन मार्गों पर पड़ने वाले इलाकों की हजारों की आबादी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रही है।
डिपो को इन 11 मार्गों पर संचालन शुरू करने के लिए करीब 40 नई बसों की आवश्यकता है। अभी डिपो करीब 11 पुरानी बसें विभिन्न रूट पर दौड़ा रहा है जबकि मानक पूरे कर चुकीं 10 बसें मंडल कार्यालय टनकपुर भेज दी गई हैं। डिपो को पिछले कुछ समय में करीब 6 नई बसें मिली हैं, जिनमें से तीन मदकोट-देहरादून रूट पर चल रही हैं।
जब तक डिपो को नई बसें नहीं मिल जातीं तब तक बंद पड़े 11 रूटों पर संचालन शुरू कर पाना मुश्किल है क्योंकि कई रूटों पर खटारा बसों के सहारे संचालन सुचारू नहीं हो पा रहा है। बसें जब तब रास्ते में धोखा दे रही हैं। बंद रूटों पर बस सेवा शुरू करने को डिपो को करीब 40 नई बसों की दरकार है। साथ ही इनके लिए करीब 50 चालक-परिचालकों की भी जरूरत पड़ेगी। संवाद
इन मार्गों पर बंद है बस सेवा
डीडीहाट-देहरादून, मुनस्यारी-दिल्ली, धारचूला-देहरादून, धारचूला-बरेली, झूलाघाट-टनकपुर, झूलाघाट-ग्वालदम, पिथौरागढ-धारचूला-शटलसेवा (अपडाउन ), पिथौरागढ़-मासी, बांस-बिछुवा, पिथौरागढ़-मुरादाबाद, पिथौरागढ़-कानपुर।
नई बसें मिलने पर जरूरत के हिसाब से सभी डिपो दी जाएंगी। बसें कब मिलेंगी यह निगम मुख्यालय से आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल जरूरत वाले सभी रूटों पर बसें नियमित संचालित की जा रही हैं। -एके बनवाल, आरएम, टनकपुर मंडल
Trending Videos