{"_id":"69c02746d97df391fb0a3a7c","slug":"at-two-oclock-in-the-night-the-cylinders-were-put-in-line-then-the-29th-number-came-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139689-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रात दो बजे सिलिंडर लाइन में लगे फिर 29वां नंबर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रात दो बजे सिलिंडर लाइन में लगे फिर 29वां नंबर आया
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रसोई गैस संकट नहीं होने के शासन-प्रशासन के दावों के बावजूद लोग रात 12 बजे से सिलिंडर लाइन में लगा रहे हैं। होम डिलीवरी के आदेश के बावजूद व्यवस्था अनियमित है। वितरण स्थलों पर सुबह करीब 10 बजे गैस की गाड़ियां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वाहन खाली हो जा रही हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इन हालातों में कई दिन से चक्कर लगा रहे या अत्यधिक जरूरत वाले उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
नगर के टकाना वितरण स्थल पर उपभोक्ता पंकज भट्ट ने बताया कि वह रात दो बजे सिलिंडर की लाइन में लगे और उनका 29वां नंबर है। बताया कि रात 12 बजे से लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
पियाना वार्ड की रेखा ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले अपने बेटे को उसने रात दो बजे लाइन में लगवाया। सुबह खाली सिलिंडर लेकर उन्होंने बहू रश्मि को यहां भेजा। सिलिंडर एक किनारे रखकर बच्चा लाइन में लगा रहा और गाड़ी आई तो सिलिंडर लाइन में नहीं होने की वजह से अफरा-तफरी के बीच उन्हें रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया।
रेखा ने बताया कि उनके पिताजी का निधन हुआ है। घर में गैस सिलिंडर खत्म है और पिता की अंतिम क्रिया के बीच जैसे-तैसे लकड़ी इकट्ठा कर काम चला रहे हैं।
न्यू सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी मनोज गुरुरानी ने बताया कि उनकी 12 मार्च की बुकिंग है। वितरण कर्मियों के आश्वासन पर पहले वह होम डिलीवरी के इंतजार में रहे। अब दो-तीन दिन से चक्कर लगाने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
यहां वितरण कर्मी राजेंद्र खत्री ने बताया कि टकाना में 55 सिलिंडर बांटे हैं। अब होम डिलीवरी के लिए सिलिंडर नहीं बचे हैं। देर रात से लाइन में लगने के बावजूद कुछ ऐसा ही हाल लिंक सड़क पर अपटेक तिराहा, महात्मा गांधी सड़क और अन्य जगहों पर भी देखने को मिला।
वितरण के लिए सटीक व्यवस्था की हिमायत
पिथौरागढ़। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पुरानी बुकिंग के आधार पर वितरण स्थलों और घरों में सिलिंडरों की डिलीवरी की जानी चाहिए। अन्यथा पहले बुकिंग कराने वाले और अत्यधिक जरूरत वाले उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे हैं। कोई तारीख तय कर तब तक की बुकिंग के आधार पर वितरण स्थलों पर सिलिंडर देने से अनावश्यक भीड़ भी नहीं लगेगी और जमाखोरी की कोशिश करने वालों पर भी अंकुश लगेगा।
मदकोट में एक महीने नहीं आई गैस की गाड़ी
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मदकोट कस्बे में एक महीने से गैस की गाड़ी नहीं आने से लोग परेशान हैं। धारचूला गैस सर्विस से आपूर्ति नहीं होने से मदकोट में कर्मचारी और किराएदार परेशान हैं। न ही उनके पास लकड़ियों की व्यवस्था है। ग्राम प्रधान संजू धामी ने बताया कि लगभग 1500 से अधिक गैस सिलिंडर की बुकिंग है। फिर भी गाड़ी नहीं आ रही। लोग भूखे रहने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में गैस नहीं मिलेगी तो तहसील में बच्चों को साथ ले जाकर आंदोलन करेंगे।
Trending Videos