{"_id":"6a342e6829f0505a5502ef38","slug":"attempt-to-torch-cars-in-jakhni-minor-caught-via-cctv-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-143177-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जाखनी में कारें जलाने की कोशिश, सीसीटीवी से पकड़ा गया नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जाखनी में कारें जलाने की कोशिश, सीसीटीवी से पकड़ा गया नाबालिग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के जाखनी क्षेत्र में निजी पार्किंग में खड़ी कार और दोपहिया वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों की सतर्कता और सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक जाखनी निवासी सुनील भट्ट के आवास की निजी पार्किंग में उनकी और उनके बहनोई की कार खड़ी थी। बुधवार देर रात करीब 11 बजे किसी ने वहां पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने लपटें देखीं तो इसकी सूचना सुनील भट्ट को दी। इसके बाद सभी ने मिलकर आग बुझा दी।
घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक किशोर आग लगाने का प्रयास करते दिखाई दिया। सुनील भट्ट ने सीसीटीवी पर नजर रखी तो कुछ देर बाद वही किशोर दोबारा पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गया। सुनील और उनके परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि सुनील भट्ट की तहरीर के आधार पर नाबालिग के खिलाफ आवश्यक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है।