सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hit by inflation: Construction work in Champawat affected by hike in freight charges

महंगाई की मार: बढ़े माल भाड़े से चंपावत में निर्माण कार्य प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hit by inflation: Construction work in Champawat affected by hike in freight charges
विज्ञापन
चंपावत। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर अब जिले में चल रहे निर्माण कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। माल भाड़ा बढ़ने से कई भवन निर्माण कार्य धीमे पड़ गए हैं। बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है।

टनकपुर से चंपावत तक माल ढुलाई का भाड़ा एक माह पहले तक 60 से 70 रुपये प्रति क्विंटल था। अब यह बढ़कर 75 से 80 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वाहन स्वामियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण भाड़ा बढ़ाना उनकी मजबूरी है। कम भाड़े में डीजल, चालक और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में इस समय सैकड़ों भवन और अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं लेकिन माल भाड़ा बढ़ने से इन पर सीधा असर पड़ रहा है। भवन निर्माण करा रहे ललित मोहन और देवी दत्त का कहना है कि एक माह पहले जिस वाहन का किराया 12 से 14 हजार रुपये था अब उसी के लिए 16 से 18 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि महंगाई इसी तरह बढ़ती रही तो निर्माण कार्यों को धीरे-धीरे चरणों में पूरा करना मजबूरी होगी। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते महंगाई से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
विज्ञापन

---
पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि माल भाड़ा भी बढ़ गया है। अब सीधे तीन से चार हजार तक का माला भाड़ा अधिक लग रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य कराना आसान नहीं हो रहा है।
राजेंद्र भट्ट, स्थानीय
-----------
पेट्रोल-डीजल के दाम अगर और बढ़े तो भविष्य में किसी भी प्रकार का निर्माण करना आसान नहीं रहेगा। अधिक धनराशि खर्च कर निर्माण कराना मजबूरी है।
कमल दत्त, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed