फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children are vulnerable to seasonal diseases as soon as the rains begin

Pithoragarh News: बारिश शुरू होते ही मौसमी बीमारियों की चपेट में बच्चे

Tue, 07 Jul 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Children are vulnerable to seasonal diseases as soon as the rains begin
चंपावत। जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ ही बच्चों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। बारिश के कारण बढ़े संक्रमण से जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है, जहां रोजाना 60 से 70 बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार और पेट दर्द जैसी शिकायतों के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें वायरल बुखार और सांस संबंधी संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है। चिकित्सकों ने अभिभावकों से बच्चों के खान-पान, साफ-सफाई और समय पर उपचार को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर एचएस ह्यांकी ने बताया कि छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। दूषित भोजन और पानी से डायरिया का खतरा बढ़ता है। मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव-
अस्पताल प्रबंधन ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को उबला और स्वच्छ पानी ही पिलाएं, ताजा और पौष्टिक भोजन दें साथ ही खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। बच्चों को बारिश में भीगने से बचाएं, हाथों की नियमित सफाई कराएं और तेज बुखार, लगातार उल्टी-दस्त, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed