फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasounds for patients and pregnant women will not be conducted for three days

Pithoragarh News: तीन दिन तक नहीं होगा मरीजों और गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड

Tue, 07 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ultrasounds for patients and pregnant women will not be conducted for three days
पिथौरागढ़। सेवा पखवाड़ा शिविरों में रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगाए जाने से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इसके चलते धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आए मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच न होने से कई मरीज बिना इलाज के लौटने को मजबूर हैं, तो कई को निजी क्लीनिकों में महंगी फीस देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने के लिए सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को महिला अस्पताल में शिविर की व्यवस्था लागू है। इन दो दिनों में ही जिले की गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, रेडियोलॉजिस्ट की अगले दो दिन के लिए शिविर में ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में साफ है कि आगामी बुधवार को महिला अस्पताल में शिविर नहीं लगेगा और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे। बीते सप्ताह बुधवार को भी शिविर नहीं लग सका। सिस्टम के इस अजब फैसले से गर्भवतियों की दिक्कत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

-------------
केस-
झूलाघाट निवासी हेमंती देवी ने बताया कि उनके पेट में दर्द है। वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची तो उन्हें रेडियोलॉजिस्ट के न होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि अब निजी अस्पताल जाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
केस दो
डीडीहाट निवसी कविता बिष्ट ने बताया कि सोमवार को अधिक भीड़ होने से उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। होटल में किराये में रहकर मंगलवार को अस्पताल पहुंची। रेडियोलॉजिस्ट न होने से दिक्कत आई। अब निजी अस्पताल में जांच कराना मजबूरी है।
------
रेडियोलॉजिस्ट की शिविरों में ड्यूटी लगी है। ऐसे में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। 10 जुलाई से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
डॉ.डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed