{"_id":"6994a3a393ba6b363700544e","slug":"childrens-faces-lit-up-after-doing-well-in-their-maths-exams-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-138369-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गणित की परीक्षा अच्छी होने पर खिले बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गणित की परीक्षा अच्छी होने पर खिले बच्चों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय मिर्थी में परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शुरू हाे गई हैं। पहले दिन हाईस्कूल की गणित परीक्षा का पेपर संपन्न हुआ। पेपर आसान देख बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। करीब 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई बोर्ड के लिए जनपद में हाईस्कूल एवं इंटर के 4600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से सात जिला मुख्यालय में हैं। पहले दिन गणित की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी घर से निकलते समय तनाव में थे। पेपर समाप्त होने के बाद जब वह कक्ष से बाहर निकले तो उनके चेहरे खिले हुए थे। कई बच्चे एक दूसरे से अपने-अपने उत्तरों का मिलान करते देखे गए।
बच्चों ने बताया कि पेपर उम्मीद से बेहतर हुआ। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर मीनू भट्ट ने बताया कि पेपर अच्छा था। इससे बच्चे भी खुश दिखे। उन्होंने बताया कि जिले में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को इंटर की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा है। उधर डीडीहाट के केंद्रीय विद्यालय मिर्थी में कई विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गणित का आसान पेपर देख बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
Trending Videos