{"_id":"699592f676b07b1ac60ce7d6","slug":"video-congress-protests-against-the-poor-condition-of-roads-in-pithoragarh-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में सड़कों की बदहाली पर गरजी कांग्रेस, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में सड़कों की बदहाली पर गरजी कांग्रेस, किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:52 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने जिले की बदहाल सड़कों को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री का पुतला जलाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में एनएच, एसएच सहित अन्य सड़कें बदहाल हैं इनमें लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री सड़कों को दुरुस्त करने के सिर्फ हवाई दावे कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि चीन सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-धारचूला, थल-मुनस्यारी के साथ ही पर्यटक स्थल चंडाक को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। हाईवे गड्ढों से पटे हैं तो ग्रामीण सड़कों पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। चंडाक सड़क संकरी होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। भाजपा सरकार विकास को दरकिनार कर सिर्फ हिंदुओं के नाम पर सम्मेलन कर रही है। हैरानी की बात है कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री को अपने निर्वाचन क्षेत्र में बदहाल सड़कें नजर नहीं आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ झूठ परोसने वाली भाजपा सरकार के झांसे में अब जनता नहीं फंसेगी। इस झूठ का जनता सरकार को करारा जवाब देगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, जितेंद्र मेहरा, भूपेश नगरकोटी, हरीश कुमार, राहुल लुंठी, मनोज ठकुराठी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।