{"_id":"69958ca2736491a0f304f235","slug":"video-ex-servicemen-staged-a-sit-in-protest-saying-they-would-not-allow-the-environmental-battalion-to-be-shifted-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पूर्व सैनिकों ने दिया धरना, कहा पर्यावरण बटालियन को नहीं होने देंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पूर्व सैनिकों ने दिया धरना, कहा पर्यावरण बटालियन को नहीं होने देंगे शिफ्ट
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:25 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने से पूर्व सैनिकों में खासा रोष है। इस फैसले को वापस लेने की मांग पर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के साथ ही विभिन्न संगठन के लोगों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पर्यावरण बटालियन को किसी भी कीमत में शिफ्ट नहीं होने देंगे।
मंगलवार को पूर्व सैनिकों और इनके परिजनों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को राजस्थान और गुजरात स्थानांतरित करने के फैसले से साफ है कि सरकार को प्रदेश के पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और यहां की जनता के हितों की चिंता नहीं है। यदि सरकार चाहे तो बटालियन को प्रदेश के ही विभिन्न हिस्सों में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यों में लगा सकती है। इसका फायदा पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध और संवेदनशील इस प्रदेश को मिलेगा। यह दुर्भाग्य की बात है कि सरकार पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट कर रही है। सभी ने कहा कि वे आखिरी दम तक इसका विरोध करेंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज होगा। धरने में संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, राजेंद्र सिंह जोरा, दयाल सिंह, श्याम विश्व कर्मा, देव सिंह, विक्रम सिंह, गणेश भट्ट, आनंद सिंह, नारायण दत्त, डीडी जोशी, ललित सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।