{"_id":"69958cb42e115d37a707a2ff","slug":"video-uttarakhand-bar-council-elections-in-pithoragarh-141-out-of-182-advocates-cast-their-votes-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव में पड़े 141 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव में पड़े 141 वोट
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:26 PM IST
Link Copied
उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए जिला न्यायालय में मतदान हुआ। मतदान के लिए अधिवक्ताओं ने खासा उत्साह दिखाया। 141 अधिवक्ताओं ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिया। जिला न्यायालय में मंगलवार सुबह 10 बजे से उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक अपर जिला न्यायाधीश गीता चौहान की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। जिले भर के अधिवक्ता उत्साह के साथ मतदान करने के लिए जिला न्यायालय पहुंचे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने बताया कि मतदान के लिए 182 मतदाता पंजीकृत थे। 141 मतदाताओं ने मतदान किया। 41 मतदाता वोट डालने नहीं आए। उन्होंने बताया कि पांच बजे तक मतदान चला जो शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।