{"_id":"6a7b5e9f867a83388e017742","slug":"cho-posts-vacant-at-10-ayushman-arogya-mandirs-in-the-district-services-affected-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-142991-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिले के 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ के पद खाली, सेवाओं पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिले के 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ के पद खाली, सेवाओं पर असर
Tue, 11 Aug 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद रिक्त चल रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पाटी ब्लॉक के छह, लोहाघाट के तीन और चंपावत ब्लॉक के एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ तैनात नहीं हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के नियमित संचालन पर असर पड़ रहा है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गर्भावस्था व प्रसव देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संचारी रोगों का प्रबंधन, ओपीडी सेवाएं, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, मौखिक स्वास्थ्य, ईएनटी व नेत्र संबंधी देखभाल, वृद्धावस्था देखभाल, आपातकालीन चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
हालांकि सीएचओ के पद रिक्त होने से इन सभी सेवाओं को वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तहत संचालित किया जा रहा है। उपलब्ध अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से आवश्यक सेवाएं संचालित की जा रही हैं लेकिन सीएचओ की अनुपलब्धता के कारण जांच, परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसका असर विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा लेने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यहां हैं पद रिक्त
चंपावत ब्लॉक के अमोड़ी, लोहाघाट ब्लॉक के चमदेवल, चांदाकोट और रौंसाल तथा पाटी ब्लॉक के भुमवारी, बिनवालगांव, चौराकोट, मंतकांडे, पनिया और सिमलखेेत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ के पद रिक्त हैं।
10 सीएचओ जल्द मिलने की उम्मीद
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ के पद रिक्त हैं, वहां उपलब्ध स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले को जल्द ही 10 नए सीएचओ मिलने की उम्मीद है। सीएचओ की तैनाती के बाद रिक्त केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए संबंधित केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ के पद रिक्त हैं, वहां उपलब्ध स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएचओ की तैनाती के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है।
- डॉ. देवेश चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत